मतदान केंद्रों से अनुपस्थित है रह रहे बीएलओ, मतदाताओं को हो रही परेशानी
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 29 May 2026 10:00 PM
मतदान केंद्रों से अनुपस्थित है रह रहे बीएलओ, मतदाताओं को हो रही परेशानी
प्रतिनिधि, मेदिनीनगर चुनाव आयोग के आदेश के आलोक में मतदाता सूची की मैपिंग का कार्य चल रहा है. पलामू जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) कार्य की प्रक्रिया चल रही है. मतदान केंद्रों पर बूथ लेबल आफिसर को जिम्मेवारी दी गयी है. जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहरी क्षेत्र में बीएलओ के रूप में आंगनबाड़ी सेविका को लगाया गया है. सहायक निबंधक निर्वाची पदाधिकारी सदर सीओ जागो महतो व सहायक नगर आयुक्त प्रमोद उरांव की देखरेख में मतदाता सूची की मैपिंग का काम चल रहा है. मतदाताओं की यह शिकायत है कि बीएलओ बूथ पर उपलब्ध नही रहते है. कई मतदान केंद्रों का अवलोकन किया गया इस मामले को लेकर प्रभात खबर के प्रतिनिधि के द्वारा शुक्रवार को शहर के कई मतदान केंद्रों का अवलोकन किया गया. इस दौरान पाया गया कि बीएलओ बूथ पर उपलब्ध नहीं थे. नगर निगम कार्यालय मतदान केंद्र के बीएलओ ज्योत्सना कुमारी, ममता कुमारी, ब्राह्मण उच्च विद्यालय भवन के बूथ 190 की बीएलओ सुनीता दांगी, वार्ड 26 के बूथ संख्या 166 की बीएलओ ज्योति कुमारी, बूथ संख्या 164 की बीएलओ चंदा देवी, बूथ 165 की बीएलओ कलावती देवी मतदान केंद्र पर उपलब्ध नहीं थी. मनमाने तरीके से काम करती हैं आसपास के लोगों ने बताया कि बीएलओ मनमाने तरीके से काम करती है. इसी तरह मध्य विद्यालय हमीदगंज बूथ संख्या 187 की बीएलओ रेखा रानी, बूथ 188 सुरेखा देवी, मलेरिया विभाग की बीएलओ रेखा देवी, संस्कृत कालेज भवन बूथ 158 की बीएलओ कंचन देवी, बूथ 159 अंजू देवी, बूथ 160 संगीता देवी बूथ में नहीं रहती है. इसी तरह पहाड़ी मुहल्ला के गौसिया मदरसा, उर्दू बालिका विद्यालय, महिला टीचर ट्रेनिंग कालेज के बूथ पर भी बीएलओ के नहीं आने की जानकारी मिली. कोट… यह गंभीर मामला है. सभी सुपरवाइजर व बीएलओ को निर्देश दिया गया है कि बूथ पर रहकर काम करें, ताकि आम मतदाताओं को परेशानी न हो. बीएलओ के मनमानी मामले की जांचकर कार्रवाई की जायेगी. सहायक नगर आयुक्त प्रमोद उरांव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










