पांडू में भाजपा ने निकाला विजय जुलूस

Updated:
विज्ञापन
पांडू में भाजपा ने निकाला विजय जुलूस

पांडू में भाजपा ने निकाला विजय जुलूस

विज्ञापन

पांडू. पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला. मंडल अध्यक्ष श्यामकिशोर सिंह के नेतृत्व में आरके प्लस टू कल्याण उच्च विद्यालय के मैदान से विजय जुलूस शुरू हुआ. बाजार क्षेत्र व अन्य मार्गों पर भ्रमण करते हुए हनुमान मंदिर के पास समापन हुआ. जुलूस में शामिल कार्यकर्ता ने भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि नारे लगा रहे थे.तीन विधानसभा चुनाव में मिली जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने खूब अबीर – गुलाल उड़ाये और मिठाई बांट कर खुशियां मनायी. भाजपा नेत्री संध्या सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी को एतिहासिक जीत हासिल हुआ है.इससे स्पष्ट है कि देश की जनता का विश्वास भाजपा के प्रति बढ़ा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है. मौके पर पूर्व जिला महामंत्री उपेंद्र नारायण सिंह, शंभूशरण सिंह, सांसद प्रतिनिधि प्रेमसागर सिंह, सुदर्शन सिंह, अयोध्या ठाकुर, पूर्व प्रमुख अनूप गुप्ता, जयकुमार सिंह, बैजनाथ सिंह, विनय सिंह, गिरजाशंकर तिवारी, विफन मेहता, सतेंद्र पांडेय, बजरंग दल संयोजक अंकित सिंह, अरविंद सिंह जी, विनोद सिंह, विनोद प्रजापति, राधेश्याम विश्वकर्मा, सोनू सोनी, ललेश सिंह, बिरण भुइयां, चंदन सिंह, हरिचरण रजवार, विजय सिंह, धरणीधर पाठक, सतीश पासवान, संतोष पासवान, चंदन सिंह, प्रदुमन विश्वकर्मा, मिथिलेश सिंह, श्यामसुंदर पाण्डेय, पंकज सिंह, माया देवी, सरस्वती देवी, नूरअली आदि कार्यकर्ता शामिल थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola