चौपाल लगाकर भाजपा नेत्री स्मिता ने सुनी लोगों की समस्या

Author Anuj singh
Updated:
विज्ञापन
चौपाल लगाकर भाजपा नेत्री स्मिता ने सुनी लोगों की समस्या

भाजपा नेत्री स्मिता आनंद ने हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों की समस्या सुनी. इस क्रम में दंगवार स्थित सूर्य मंदिर में मत्था टेका.

विज्ञापन

हुसैनाबाद. भाजपा नेत्री स्मिता आनंद ने हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों की समस्या सुनी. इस क्रम में दंगवार स्थित सूर्य मंदिर में मत्था टेका. मंदिर के परिसर में आयोजित जन चौपाल में लोगों से विकास को लेकर चर्चा की. उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र के कोई भी गांव विकास से अछूता नहीं रहेगा. लोगों को शुद्ध पेयजल मिले, इसके लिए काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जरूरतमंद वैसे परिवार जिन्हें अभी तक प्रधानमंत्री आवास का लाभ नहीं मिला है, पलामू सांसद वीडी राम के अनुरोध पर केंद्र सरकार से छूटे हुए परिवार का नाम सूची में जोड़ने का आग्रह किया है. उन्होंने ग्राम प्रधान, मुखिया, समाज सेवी, स्वयं सेवकों एवं सांसद प्रतिनिधियों को छूटे हुए परिवार की सूची उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, ताकि उनका नाम आवास प्लस में जुड़ सके.स्मिता ने कहा कि क्षेत्रफल की दृष्टिकोण से पलामू संसदीय क्षेत्र का क्षेत्रफल भारत के दूसरे सबसे बड़े संसदीय क्षेत्र में आता है, किसी गांव में सीधा पहुंच सांसद की न हुई हो, लेकिन इसका यह अर्थ कदापि नहीं कि संबंधित गांव पर सांसद का ध्यान नहीं है. विभिन्न जगहों पर लोगों ने स्मिता का स्वागत किया. मौके पर बिरेंद्र सिंह, डॉ एके गुप्ता, ईश्वरी पांडेय,चेतन चौहान, सांसद के निजी सचिव अलख दुबे, दंगवार मुखिया अमरेंद्र ठाकुर सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anuj Singh

लेखक के बारे में

By Anuj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola