भैंस से टकराया बाइक सवार, एक की मौत

जिले के विश्रामपुर- रेहला मुख्य मार्ग पर बरवाडीह पेट्रोल पंप के निकट भैंस से टकरा कर बाइक पर सवार 20 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार की दर्दनाक मौत हो गयी
विश्रामपुर. जिले के विश्रामपुर- रेहला मुख्य मार्ग पर बरवाडीह पेट्रोल पंप के निकट भैंस से टकरा कर बाइक पर सवार 20 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार की दर्दनाक मौत हो गयी. जबकि शनि कुमार यादव घटना में गंभीर रूप से घायल है. घटना बुधवार की सुबह की बतायी जाती है. घायल युवक को इलाज के लिए विश्रामपुर सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार रेहला थाना क्षेत्र के उरसुला गांव से आनंद कुमार व शनि कुमार यादव को लेकर बुधवार की सुबह करीब चार बजे गढ़वा रोड रेलवे स्टेशन अपने भाई राहुल कुमार को रिसीव करने जा रहा था.इसी दौरान बरवाडीह गांव स्थित पेट्रोल पंप के निकट उसकी बाइक एक भैंस से टकराकर दुर्घनाग्रस्त हो गयी.जिसमें आनंद कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.जबकि शनि कुमार को घायलावस्था में इलाज के लिए विश्रामपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया.सूचना मिलते ही रेहला पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर एमएचसीएच मे भेज दिया है.रेहला थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में जांच पड़ताल किया जा रहा है.उन्होंने बताया कि किसी बड़े वाहन की चपेट में आकर दो भैस की मौत मंगलवार के रात्रि हो गयी थी.संभवतः मृत युवक की बाइक भैस से टकरा कर दुर्घनाग्रस्त हो गयी है.पूरे मामले की गहन जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी है.उधर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है. युवक का शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया.घटना के बाद से परिजनो रो -रो कर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










