मेदिनीनगर में पशु आहार व सरसों तेल लेकर चालक फरार, प्राथमिकी दर्ज
पलामू में पिकअप चालक 1.35 लाख रुपये का पशु आहार और सरसों तेल लेकर फरार हो गया। व्यवसायी की शिकायत पर शहर थाना में मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
पलामू जिले के मेदिनीनगर के पशु आहार कारोबारी ने पिकअप वाहन चालक पर लगभग एक लाख 35 हजार के पशु आहार व सरसों तेल लेकर फरार होने का आरोप लगाया है. पीड़ित व्यवसायी कुंड मुहल्ला के राजीव कुमार ने पिकअप चालक पर शहर थाना में मामला दर्ज कराया है. राजीव कुमार ने बताया कि औरंगाबाद के मनोज इंटरप्राइजेज के लिए पिकअप वाहन पर पशु आहार व सरसों तेल पंहुचाने के लिए चालक अनिल चौधरी को भेजा था. लेकिन सामग्री ले जाने के बाद चालक सामग्री लेकर फरार हो गया. इसके बाद चालक का फोन भी बंद आने लगा. उन्होंने बताया कि पिकअप पर लगा सामान 1,35225 रुपये का है. शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने बताया कि भुक्तभोगी व्यवसायी के द्वारा आवेदन दिया गया है फिलहाल पिकअप चालक की खोजबीन की जा रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए