ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा का बेहतर लाभ मिलेगा : प्रशांत किशोर
Published by : VIKASH NATH Updated At : 02 Jun 2026 9:50 PM
प्रखंड की महुलिया ग्राम पंचायत में 55 लाख की लागत से बननेवाला स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास युवा नेता प्रशांत किशोर व जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया.
55 लाख की लागत से बननेवाला स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास हुआ
प्रतिनिधि : पाटन
प्रखंड की महुलिया ग्राम पंचायत में 55 लाख की लागत से बननेवाला स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास युवा नेता प्रशांत किशोर व जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया गया. मौके पर युवा नेता श्री किशोर ने कहा कि वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के सौजन्य से स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण कराया जा रहा है. स्वास्थ्य उपकेंद्र के निर्माण के बाद ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा का बेहतर लाभ मिलेगा. उन्होंने निर्माण एजेंसी को गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि कसवा खांड़ पंचायत में भी स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण का निर्माण करायी जायेगी. लेकिन निर्धारित भूमि पर अतिक्रमण होने के कारण शिलान्यास फिलहाल स्थगित है. अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जायेगा. हाल ही में पड़वा प्रखंड के तेलियाही में सड़क निर्माण कार्य तथा लोहरा मध्य विद्यालय में भवन निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया है. मौके पर संवेदक अर्जुन कुमार, रौनीत कुमार, सुधीर यादव, कनीय अभियंता राजू, मुखिया मनोज कुमार, हरेंद्र सिंह चेरो, मुकेश सोनी, मुखिया अनुराधा देवी, राम बिहारी महतो, ब्रजेश कुमार, आशीष सिंह, शंभू शरण, बबन प्रसाद, यशवंत प्रसाद, कन्हाई प्रसाद, वीरेंद्र चंद्रवंशी, महेश चंद्र सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










