बकरीद पर्व 28 को, नमाज का वक्त मुकर्रर

Updated:
विज्ञापन
बकरीद पर्व 28 को, नमाज का वक्त मुकर्रर

इस्लाम धर्मावलंबियों का प्रमुख त्योहार ईद-उल अजहा उर्फ बकरीद 28 मई को मनाया जायेगा. शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने के लिए प्रशासन के द्वारा आवश्यक सुझाव दिया गया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर इस्लाम धर्मावलंबियों का प्रमुख त्योहार ईद-उल अजहा उर्फ बकरीद 28 मई को मनाया जायेगा. शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने के लिए प्रशासन के द्वारा आवश्यक सुझाव दिया गया है.बकरीद पर्व के नामाज को लेकर जिले के सभी मस्जिदों में विशेष व्यवस्था की गयी है. प्रशासन के द्वारा नमाज के वक्त मस्जिद के पास सुरक्षा के लिए दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. जिले के सभी मस्जिदों में बकरीद की नमाज का वक्त मुकर्रर कर दिया गया है. जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में भी बकरीद पर्व की तैयारी जोरों पर चल रही है.जामा मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती मोहम्मद शाहनवाज कासमी ने बताया कि बकरीद पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोग उत्साहित है. 28 मई को जामा मस्जिद में सुबह 7:30 बजे, छोटी मस्जिद में सुबह 6:30 बजे, पहाड़ी मुहल्ला स्थित नूरी मस्जिद में सुबह 6:30 बजे, मुस्लिम नगर मदीना मस्जिद में सुबह सात बजे, कुंड मुहल्ला मिल्लत मस्जिद में सुबह सात बजे, कन्नी राम चौक स्थित मदरसा अहसनुल उलूम में सुबह 5:30 बजे, नावाटोली स्थित मस्जिद ए-हेरा में सुबह सात बजे से बकरीद की विशेष नामाज शुरू होगी. मस्जिद प्रबंधन के द्वारा नामाजियों की बैठने व आवश्यक सुविधा की मुकम्मल व्यवस्था की गयी है.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola