मोहम्मदगंज में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न, 11 सदस्यीय कमेटी का हुआ गठन

Published by : VIKASH NATH Updated At : 02 Jun 2026 9:44 PM

विज्ञापन

गीता मंदिर परिसर में मंगलवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार (शांतिकीुंज, हरिद्वार) के तत्वावधान में एकदिवसीय प्रखंड स्तरीय पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ सह दीप यज्ञ का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मोहम्मदगंज. गीता मंदिर परिसर में मंगलवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार (शांतिकीुंज, हरिद्वार) के तत्वावधान में एकदिवसीय प्रखंड स्तरीय पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ सह दीप यज्ञ का आयोजन किया गया. महायज्ञ के दौरान सभी वैदिक रस्मों और कर्मकांडों को शांतिकुंज (हरिद्वार) से पधारे केंद्रीय प्रतिनिधि रंजन कुमार सिंह, पलामू जिला संयोजक उपेंद्र मिश्रा और जिला उप-संयोजक दिनेश चंद्रवंशी के सानिध्य में विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया. यज्ञ के सफल समापन के बाद प्रखंड में गायत्री परिवार के सुचारू संचालन और इसकी नींव को मजबूत करने के उद्देश्य से एक बैठक की गयी. इसमें सर्वसम्मति से अखिल विश्व गायत्री समन्वय समिति की 11 सदस्यीय नयी कमेटी का गठन किया गया. इस अवसर पर गायत्री परिवार से जुड़े बलिराम ठाकुर, संतोष विश्वकर्मा, गौरीशंकर सिंह, ध्रुव नारायण सिंह, सचिदानन्द सिंह, सन्तोष कुमार यादव और महिला नेत्री राजकुमारी अग्रवाल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और श्रद्धालु मुख्य रूप से मौजूद थे. जेइइ एडवांस्ड में मिली सफलता विश्रामपुर. नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नौ के डंडीला खुर्द के प्रभु शुक्ला ने जेइइ एडवांस्ड परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है.उन्होंने सामान्य वर्ग में 4901 वां रैंक प्राप्त किया है. प्रभु शुक्ला श्यामाचरण शुक्ला के पुत्र व राम कुमार शुक्ला के पौत्र हैं. प्रभु ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता,दादा व शिक्षकों के साथ अपने कठिन परिश्रम को दिया.प्रभु को इस सफलता पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola