पैक्स भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप

Updated:
विज्ञापन
पैक्स भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप

पैक्स भवन निर्माण में अनियमितता का आरोप

विज्ञापन

पांकी. प्रखंड के ढूब पंचायत के उक्सू गांव में निर्माणाधीन प्राथमिक कृषि साख समिति(पैक्स) के भवन में अनियमितता बरती जा रही है. ग्रामीणों की शिकायत है कि जिस स्थान का चेकस्लिप बनाया गया है, उस जगह पर भवन निर्माण का कार्य न कर दूसरी जगह निर्माण किया जा रहा है. जहां बड़े वाहनों के आने-जाने का समुचित रास्ता तक उपलब्ध नहीं है. आरोप है कि निर्माण में घटिया किस्म की ईंट का उपयोग किया जा रहा है. दीवारें टेढ़ी-मेढ़ी खड़ी की जा रही हैं, सीमेंट की मात्रा मानक से कम रखी जा रही है और घटिया रॉड का इस्तेमाल हो रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी तरह निर्माण कार्य जारी रहा तो भवन बनते ही कभी भी धराशायी हो सकता है. आरोप है कि पूरे पांकी प्रखंड में जितने भी पैक्स भवनों का निर्माण हो रहा है, उनमें गुणवत्ता का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है. इससे संबंधित विभाग और संवेदक की भूमिका पर भी सवाल उठाये जा रहे हैं.ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और विभागीय अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने तथा गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola