मोबाइल व नकदी लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

मोबाइल व नकदी लूटकांड का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
हरिहरगंज. स्थानीय पुलिस ने मोबाइल और नकदी लूटने के मामले में आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वह बिहार के औरंगाबाद जिले के फेसर थाना क्षेत्र (बंशी खाप टोला ढिबरा गांव) का रहने वाला है. उसके विरुद्ध हरिहरगंज थाना में मामला दर्ज है. पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान (सर्विलांस) के आधार पर बिहार के औरंगाबाद स्थित गांधी मैदान इलाके में छापेमारी कर उसे दबोचा.उसके पास से लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है. शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में केंद्रीय कारा मेदिनीनगर भेज दिया गया. जानकारी के अनुसार, हरिहरगंज के तेतरिया गांव निवासी सुनील यादव बीते 20 फरवरी को संडा मेला में बकरी खरीदने जा रहे थे. इसी बीच कोशडिहरा-बिशुनपुर रोड पर आरोपी ने उनसे मोबाइल और 10 हजार रुपये नकद लूट लिये थे. घटना के बाद पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार के निर्देशन में एक विशेष टीम बनायी गयी थी. एसआइ संतोष कुमार के नेतृत्व में गठित इस टीम ने तकनीकी विश्लेषण की मदद से आरोपी को ट्रैक किया और धर-दबोचा. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










