तलैया टोला में युवक ने फंदे से झुलकर की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन
तलैया टोला में युवक ने फंदे से झुलकर की आत्महत्या

तलैया टोला में युवक ने फंदे से झुलकर की आत्महत्या

विज्ञापन

मेदिनीनगर. सदर थाना क्षेत्र के चियांकी स्थित तलैया टोला में रविवार की देर रात 23 वर्षीय युवक विक्की भुइयां ने फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया. इस संबंध में सदर थाना प्रभारी अफजाल अंसारी ने बताया कि परिजनों के अनुसार युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. इस कारण उसने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली होगी. परिजनों ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात में खाना खाने के बाद सभी लोग सो गये. सोमवार की सुबह करीब सात बजे तक विक्की नही उठा. परिजनों ने उसके कमरे का दरवाजा बंद पाया. आशंका होने पर खिड़की से झांककर देखा तो वह फंदे से झूल रहा था. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola