पलामू प्रमंडल में विहंगम योग का छह दिवसीय विशेष कार्यक्रम शुरू

पलामू प्रमंडल में विहंगम योग का छह दिवसीय विशेष कार्यक्रम शुरू
प्रतिनिधि, मेदिनीनगर विहंगम योग संस्थान द्वारा पलामू प्रमंडल में छह दिवसीय विशेष सत्संग कार्यक्रम की शुरुआत लातेहार जिला के चंदवा स्थित लुकुईयां आश्रम से हुई. इस अवसर पर संस्थान के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राधाकृष्ण सिन्हा और उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह मुख्य अतिथि रहे. झारखंड दक्षिणी क्षेत्र के महामंत्री ललित कुमार सिंह ने बताया कि 21 मार्च को पांकी, 22 मार्च को मेदिनीनगर के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर, 23 मार्च को गढ़वा के बंधन मैरेज हॉल और बरडीहा उत्क्रमित प्लस टू मवि, 24 मार्च को केतार प्रखंड के ताली तथा 25 मार्च को रमकंडा सत्संग भवन में कार्यक्रम आयोजित होगा. इन सत्संगों में विहंगम योग के सिद्धांतों पर विस्तार से चर्चा होगी और वर्षों से साधना कर रहे भक्तजनों का भूमि परिवर्तन किया जायेगा. यह आयोजन साधकों के लिए आध्यात्मिक उन्नति और योग संस्कृति को सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




