सतबरवा में कुर्बानी को लेकर 42 हजार में बिका बकरा

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 27 May 2026 9:41 PM

विज्ञापन

सतबरवा में कुर्बानी को लेकर 42 हजार में बिका बकरा

विज्ञापन

प्रतिनिधि: सतबरवा बकरीद के त्योहार को लेकर सतबरवा के साप्ताहिक बुधवारीय पशु हाट में बकरों की कीमतों में भारी उछाल देखा गया .बाजार में एक बकरा रिकॉर्ड 42 हजार रुपये में बिका, जो दिनभर स्थानीय व्यापारियों और आम खरीदारों के बीच कौतूहल और चर्चा का केंद्र बना रहा. पर्व को लेकर सतबरवा के साप्ताहिक बुधवारीय पशु हाट में बकरों की कीमतों में जबरदस्त तेजी के बावजूद लोग सुबह से ही अपनी अपनी पसंदीदा बकरे की खरीदारी करते नजर आये. बताया गया कि दामों में इस रिकॉर्ड बढ़ोतरी की मुख्य वजह बड़े शहरों से आये बड़े व्यापारियों की मौजूदगी रही. सतबरवा के इस बाजार में स्थानीय खरीदारों के अलावा रांची, हजारीबाग, बोकारो, धनबाद और जमशेदपुर जैसे बड़े शहरों से आये खरीदार ऊंची कीमतों पर बकरे खरीदते रहे. इसके साथ ही लेस्लीगंज, बरवाडीह, मनिका, पांकी और मेदिनीनगर सदर प्रखंड के पशुपालक भी अपने सबसे अच्छे स्टॉक के साथ यहां पहुंचे हैं, जिससे बाजार का टर्नओवर काफी बढ़ गया था.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola