मुखिया के खलिहान में लगी आग, 150 बोझा धान जला
Author Akarsh aniket
Updated:
विज्ञापन

मुखिया के खलिहान में लगी आग, 150 बोझा धान जला
विज्ञापन
पाटन. प्रखंड के शोले गांव की मुखिया देवासो देवी के खलिहान में बुधवार की देर रात आग लग गयी. इससे खलिहान रखा करीब 150 धान का बोझा जलकर खाक हो गया. इस घटना से भुक्तभोगी परिवार को करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है. पूर्व मुखिया लक्ष्मण मांझी ने बताया कि करीब एक एकड़ भूमि से धान काट कर खलिहान में रखा गया था. उन्होंने बताया कि खलिहान में रखे धान के बोझा में आग कैसे लगा पता नहीं चल पाया है. इसकी जानकारी किशुनपुर ओपी पुलिस को दी गयी है. पीड़ित परिवार ने बताया कि मवेशी का चारा भी जलकर खाक हो गया. इससे चारा का समस्या उत्पन्न हो गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










