36.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

बसपा के प्रदेश सचिव बनाये गये राजेंद्र चौधरी

मेदिनीनगर. राजेंद्र चौधरी को बसपा का प्रदेश सचिव बनाया गया है. राजेंद्र चौधरी महर्षि वेद व्यास परिषद के झारखंड के प्रदेश महामंत्री भी है. संगठन को सशक्त बनाने के लिए श्री चौधरी को यह जिम्मेवारी दी गयी है. यह जानकारी मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने दी. उन्होंने […]

मेदिनीनगर. राजेंद्र चौधरी को बसपा का प्रदेश सचिव बनाया गया है. राजेंद्र चौधरी महर्षि वेद व्यास परिषद के झारखंड के प्रदेश महामंत्री भी है. संगठन को सशक्त बनाने के लिए श्री चौधरी को यह जिम्मेवारी दी गयी है. यह जानकारी मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु ने दी. उन्होंने बताया कि झारखंड में निषाद समाज की भागेदारी बसपा में बढ़े, इसके लिए श्री चौधरी को जिम्मेवारी दी गयी है. प्रदेश अध्यक्ष श्री शत्रु ने कहा कि मेदिनीनगर में स्थित अांबेडकर पार्क को कुछ लोग हड़पने का प्रयास कर रहे है. संघ, भाजपा और उसके अनुसांगिक इकाई द्वारा बूथ स्तर पर बाबा साहब की जयंती मनाना सफेद झूठ और बहुजन समाज को धोखे में रखकर वोट हड़पने का प्रयास है.
बसपा इसके पर्दाफाश के लिए अभियान चलायेगा. प्रेस कांफ्रेंस में जिलाध्यक्ष अजय कुमार भारती, प्रदेश सचिव युगल किशोर, सुमन पासवान, सदीक अंसारी, विश्वनाथ राम
अधिवक्ता विनोद सोनी सहित अन्य लोग मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें