भाजपा सरकार का सराहनीय प्रयास: विधायक बरवाडीह. प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा स्थानीय नीति परिभाषित किये जाने पर भाजपा विधायक हरिकृष्ण सिंह ने कहा है कि भाजपा सरकार का यह साहसिक व सराहनीय कदम है. झारखंड बनने के बाद से ही लोगों को स्थानीय नीति बनाये जाने की प्रतीक्षा थी. जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पूरा कर दिया. भाजपा विधायक छिपादोहर के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे. विधायक हरिकृष्ण सिंह ने स्थानीय निति बनाये जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री को हार्दिक बधाई दी है और कहा की प्रदेश में स्थानीय नीति से यहां के बेरोजगारों को अधिक से अधिक लाभ होगा. देवनाथ सिंह ने कहा की स्थानीय नीति बनाये जाने से सभी वर्ग के लोगों को लाभ होगा. मौके पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में स्थानीय नीति बनाये जाने पर मुख्यमंत्री समेत केबिनेट के सभी मंत्रियों को बधाई दिया है.बधाई देने वालों में राजेश प्रसाद, मुन्ना प्रसाद गुप्ता, दिलीप सिंह, नागदेव सिंह, अजय सोनी, संतोष कुमार, ओम प्रकाश, शत्रुध्न सिंह, अमरनाथ सिंह, पंकज गिरि आदि शामिल है.बरवाडीह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री को बधाई दी: प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा स्थानीय नीति बनाये जाने पर प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को बधाई दी है. इसमें बीस सूत्री अध्यक्ष इकबाल सिंह,द्वारिका प्रसाद, राकेश कुमार रंजन, अस्फाक अहमद मुन्ना, कृष्णा प्रसाद, जय गोविंद विश्वकर्मा, रंजित कुमार सिंह, अमरेंद्र रजक, पवन चौधरी, विमला देवी, कमलेश प्रसाद, अमर प्रसाद, अशोक प्रसाद, अरूण प्रसाद, राम प्यारे सिंह, नरेश प्रसाद, अनिता देवी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल हैं.
लेटेस्ट वीडियो
भाजपा सरकार का सराहनीय प्रयास: विधायक
भाजपा सरकार का सराहनीय प्रयास: विधायक बरवाडीह. प्रदेश के मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा स्थानीय नीति परिभाषित किये जाने पर भाजपा विधायक हरिकृष्ण सिंह ने कहा है कि भाजपा सरकार का यह साहसिक व सराहनीय कदम है. झारखंड बनने के बाद से ही लोगों को स्थानीय नीति बनाये जाने की प्रतीक्षा थी. जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री […]
Modified date:
Modified date:
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
