14.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

…राजसूय यज्ञ को लेकर तैयारी तेज

…राजसूय यज्ञ को लेकर तैयारी तेजप्रतिनिधि, सतबरवा (पलामू).मेदिनीनगर में विराट राजसूय यज्ञ 25 से शुरू होगा, जो कि 31 दिसंबर तक चलेगा. इसे लेकर तैयारी जोरों पर है. यज्ञ की सतबरवा प्रखंड कमेटी इस यज्ञ को सफल बनाने में पूरी सक्रियता के साथ जुटी है. यज्ञ के प्रखंड संयोजक नवलकिशोर पाठक व सक्रिय सदस्य विवेकानंद […]

…राजसूय यज्ञ को लेकर तैयारी तेजप्रतिनिधि, सतबरवा (पलामू).मेदिनीनगर में विराट राजसूय यज्ञ 25 से शुरू होगा, जो कि 31 दिसंबर तक चलेगा. इसे लेकर तैयारी जोरों पर है. यज्ञ की सतबरवा प्रखंड कमेटी इस यज्ञ को सफल बनाने में पूरी सक्रियता के साथ जुटी है. यज्ञ के प्रखंड संयोजक नवलकिशोर पाठक व सक्रिय सदस्य विवेकानंद त्रिपाठी ने बताया कि यज्ञ को लेकर अभी इलाके में धन व अन्न संग्रह किया जा रहा है. इस यज्ञ में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए यज्ञ कमेटी के लोग गांव-गांव का भ्रमण कर रहे हैं. क्योंकि मानव के कल्याण के लिए यज्ञ जरूरी है. यज्ञ में भागीदारी निभाने से मनुष्य पुण्य का भागी बनता है. सक्रिय सदस्य श्री त्रिपाठी ने बताया कि लोगों में यज्ञ को लेकर उत्साह है, लोग आस्थापूर्वक अपने सामर्थ्य के अनुसार के धन व अन्न दे रहे हैं, ताकि यज्ञ को सफल बनाया जा सके. मौके पर रामानुज तिवारी, निरंजन उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय, राजकुमार यादव, सुरेश सिंह, सुरेश चौधरी, रामपुकार चौधरी, राजेंद्र मेहता सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel