मारगोमुंडा: तालाब में डूबने से छह वर्षीय बच्ची की मौत, मातम

Author Shailesh
Updated:
विज्ञापन
मारगोमुंडा: तालाब में डूबने से छह वर्षीय बच्ची की मौत, मातम

मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के खमरबाद गांव की घटना

विज्ञापन

मारगोमुंडा. थाना क्षेत्र के खमरबाद गांव में तालाब में डूबने से छह वर्षीय शिवानी कुमारी की दर्दनाक मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. शिवानी मूल रूप से सारठ थाना क्षेत्र के अहसाना गांव की रहने वाली थी और पिछले कई महीनों से अपने मामा घर खमरबाद में रह रही थी. वह गांव के ही एक चार वर्षीय बच्चा के साथ तालाब की ओर गयी थी. इस दौरान तालाब के मेड़ पर पैर फिसलने से शिवानी पानी में गिर गयी और डूबने से उसकी मौत हो गयी. शिवानी को डूबता देख साथ गया बच्चा डर के कारण वह वहां से घर भाग गया. साथ ही किसी को घटना की जानकारी नहीं दी. जब काफी देर तक तक शिवानी के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की. पूछताछ में साथ गये बच्चा ने तालाब में डूबने की बात का पता चला. इस दौरान लगभग डेढ़ घंटे बाद ग्रामीणों की मदद से तालाब से शिवानी का शव निकाला गया. सूचना मिलने पर सारठ से परिजन मौके पर पहुंचे और शव देखकर दहाड़ मारकर रोने लगे. बाद में शव को परिजन अपने साथ ले गये. घटना से पूरे गांव में मातम छा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh

लेखक के बारे में

By Shailesh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola