35.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

कल रांची रवाना होगी फुटबॉल रांची

कल रांची रवाना होगी फुटबॉल रांची लातेहार. राज्य स्थापना दिवस पर रांची में आयोजित प्रदेश स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए जिले की बालक व बालिका फुटबॉल टीम 10 नवंबर को रांची रवाना होगी. यह जानकारी जिला खेल पदाधिकारी उमा जायसवाल ने दी. उन्होंने बताया कि पांच व छह नवंबर को आयोजित जिला […]

कल रांची रवाना होगी फुटबॉल रांची लातेहार. राज्य स्थापना दिवस पर रांची में आयोजित प्रदेश स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए जिले की बालक व बालिका फुटबॉल टीम 10 नवंबर को रांची रवाना होगी. यह जानकारी जिला खेल पदाधिकारी उमा जायसवाल ने दी. उन्होंने बताया कि पांच व छह नवंबर को आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले खिलाड़ियों का चयन टीम में किया गया है. बालक टीम में अर्जुन गंझू, श्याम सुंदर उरांव व सकेंद्र उरांव (तीनों बालूमाथ), राजन बाड़ा, ज्ञान कुजूर, अरविंद नगेशिया, असीत उरांव, अनीत नगेशिया (सभी महुआडांड़), अमित कुजूर व सोनू कुमार (लातेहार), अनमोल तिर्की व चमन किशोर टोप्पो (महुआडांड़), संतोष उरांव, आकाशदीप तिग्गा, अनुरंजन उरांव, नगनदेव उरांव (लातेहार) तथा राजेंद्र उरांव (बालूमाथ) शामिल हैं. जबकि बालिका टीम में रानी टोप्पो, सविता खलखो, अरुपा टोप्पो, सोनिया कुमारी, खुशबू तिर्की, अनामिका लकड़ा (सभी महुआडांड़), सरिता कुमारी, अनिता कुमारी, नेहा कुमारी, पंची कुमारी, खुशबू कुमारी, सोनी कुमारी, रुपवंती कुमारी, गीता कुमारी, रेशमा कुमारी व कंचन कुमारी (सभी चंदवा) शामिल हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें