रोजगार मेले में 47 युवाओं का चयन, उद्योगों में नौकरी का मिला अवसर
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 06 Jun 2026 9:17 PM
रोजगार मेले में 47 युवाओं का चयन, उद्योगों में नौकरी का मिला अवसर
प्रतिनिधि : हरिहरगंज प्रखंड के कौवाखोह स्थित आइटीआइ कॉलेज परिसर में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया. मेले में इलेक्ट्रीशियन एवं फीटर ट्रेड से औद्योगिक प्रशिक्षण प्राप्त बेरोजगार युवाओं ने काफी संख्या में भाग लिया. विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने ऑनलाइन साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया. रोजगार मेले में फिनोलेक्स केबल लिमिटेड, एक्साइड बैटरी, भारत फोर्ज लिमिटेड सहित कई कंपनियों ने भाग लिया. कंपनियों के एचआर योगेंद्र मिश्रा एवं राहुल कुमार ने 72 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया. इसमें 47 छात्रों का चयन किया गया. संस्थान के चेयरमैन सत्येंद्र मेहता ने चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा तभी सार्थक होती है, जब युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलें. संस्थान का प्रयास है कि प्रशिक्षण प्राप्त प्रत्येक छात्र को उद्योगों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जाये. इसी उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष कैंपस प्लेसमेंट एवं रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है. मौके पर अनुदेशक रवि रंजन वर्मा, कुंदन कुमार, प्रशांत कुमार, राहुल कुमार, सोनल कुमारी सहित संस्थान के कई शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










