लोक अदालत में 32 मामले का निस्तारण, 7.39 लाख का मामला सेटल

Updated:
विज्ञापन
लोक अदालत में 32 मामले का निस्तारण, 7.39 लाख का मामला सेटल

पलामू जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. पलामू जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश नीरज कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया. इसमें सुलह समझौते के आधार पर 32 मामले का निस्तारण किया गया. सात लाख 39 हजार 50 रुपये का मामला सेटल हुआ. इसकी जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अर्पित श्रीवास्तव ने दी. लोक अदालत में मामले निस्तारण को लेकर 11 पीठों का गठन किया गया था. पीठ संख्या दो में विद्युत विभाग के 13 मामले का निस्तारण किया गया. चार में 16 आपराधिक मामले का निस्तारण किया गया. 10 में प्री लिटिगेशन के तीन मामले का निस्तारण किया गया. मौके पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश संजीव कुमार दास, जिला व अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रथम अखिलेश कुमार, प्रतीक चतुर्वेदी, शंकर महाराज, आभास कुमार, श्वेता ढींगरा, राजकुमार मिश्रा, आयशा खान, सीजेएम मनोरंजन कुमार, सुशीला सोरेंग, रवि शंकर पांडेय, अर्पित श्रीवास्तव, सोनम बिश्नोई, शंभू महतो, रश्मि चंदेल, कमल प्रकाश, समीरा खान, निर्भय प्रकाश, कमल प्रकाश, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ अमिताभ चंद्र सिंह, डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय, असिस्टेंट वीर विक्रम बक्स राय, पुष्कर राज, उत्तम कुमार, नीतू सिंह, कुमार शिवाजी सिंह, संजय कुमार सिन्हा, बीना मिश्र, शिवाजी सिंह सहित दर्जनों अधिवक्ता व वादकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satyaprakash Pathak

लेखक के बारे में

By Satyaprakash Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola