नौ बूथ के 21 मतदानकर्मी हेलीकॉप्टर से रवाना
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Nov 2024 8:59 PM
जीएलए कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर से कर्मियों को रवाना किया गया. डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के अति संवेदनशील नौ बूथ के मतदान कर्मियों को हेलीकॉप्टर से भेजा गया.
मेदिनीनगर. विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में बुधवार को मतदान होना है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी शशिरंजन ने अति संवेदनशील बूथों पर मतदान के लिए विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. मंगलवार को जीएलए कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर से कर्मियों को रवाना किया गया. डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के अति संवेदनशील नौ बूथ के मतदान कर्मियों को हेलीकॉप्टर से भेजा गया. बताया जाता है कि इन मतदान कर्मियों को सोमवार को ही भेजना था. लो विजिबिलिटी के कारण उन्हें नहीं भेजा जा सका था. सोमवार को मतदान कर्मियों को नहीं भेजा जा सका था. मंगलवार की सुबह में हेलीकाप्टर से कर्मियों को भेजा गया. नौ बूथ के लिए 18 मतदानकर्मी शामिल थे. जिसमें एक पीठासीन पदाधिकारी व एक मतदान पदाधिकारी शामिल थे. इसके अलावा तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट को भी भेजा गया. बताया गया कि उन मतदान केंद्रों पर चुनाव कराने के लिए स्थानीय कर्मी को भी प्रतिनियुक्त किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










