14.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

लीड़..डालटनगंज विस क्षेत्र स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन(फोटो)

हेडिंग़….राज्य से भयावह को दूर भगाना है : डॉ रायफोटो सैकत नेट सेप्रतिनिधि, मेदिनीनगर.भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह कोडरमा सांसद डॉ रविंद्र राय ने कहा कि झारखंड में अंधेरा है. भयावाह की स्थिति बनी हुई है. इसे दूर भगाना है. समय आ गया है, भाजपा को विश्राम समय नहीं है. भाजपा उत्साह के साथ त्योहार मनायेगी. […]

हेडिंग़….राज्य से भयावह को दूर भगाना है : डॉ रायफोटो सैकत नेट सेप्रतिनिधि, मेदिनीनगर.भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह कोडरमा सांसद डॉ रविंद्र राय ने कहा कि झारखंड में अंधेरा है. भयावाह की स्थिति बनी हुई है. इसे दूर भगाना है. समय आ गया है, भाजपा को विश्राम समय नहीं है. भाजपा उत्साह के साथ त्योहार मनायेगी. झारखंड विस चुनाव में पूर्ण बहुमत लायेंगे. इसके लिए बूथ स्तरीय कार्यकर्ता आगामी विस चुनाव में भाजपा को भारी मतों से जीताने का संकल्प लेना होगा, तभी झारखंड की जनता का सपना पूरा होगा. डॉ राय शिवाजी मैदान में मंगलवार को डालटनगंज बूथस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह व संचालन विजय ओझा ने किया. प्रदेश अध्यक्ष डॉ राय ने कहा कि कुछ दिनों में झारखंड को प्राण मिलने वाला है. स्थिति में बेहतर सुधार होगा. इसके लिए आम आदमी भी भाजपा को झारखंड की सत्ता में देखना चाहती है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के धन है. आज धनतेरस में भी बूथस्तरीय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने प्रमाणित कर दिया कि पहले प्रदेश में दीप जलायेंगे. उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा उत्सव के साथ खुशी मनायेगी. डॉ राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के बाद राज्यों में बहुमत की सरकार बनेंगी. राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह झारखंड को समृद्ध व शक्तिशाली व विकासशील बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है. बूथ कार्यकर्ता चुनौती के रूप में चुनाव जीतने के लिए संकल्पित हो. इस मौके पर भाजपा प्रदेश किसान मोरचा के अध्यक्ष प्रेम सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष अनिता देवी, उपाध्यक्ष विनोद सिंह, महिला मोरचा के प्रदेश कोषाध्यक्ष संध्या सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलू मिश्रा, ललन सिंह, दुर्गा जौहरी, संजय कुमार सिंह, उदय शुक्ला, परशुराम ओझा, अमलेश्वर दुबे, विभाकर पांडेय, डॉ एनसी अग्रवाल, किशोर पांडेय, विपिन बिहारी सिंह, बलराम उरांव, दीपक तिवारी, मंगल सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. बूथ कार्यकर्ता संकल्प लें : सांसदपलामू सांसद वीडी राम ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर पलामू व गढ़वा के सभी विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी को सफलता दिलायेंगे. पलामू विकास से कोसों दूर है. जनता विकास के लिए भाजपा को प्रदेश की सता में लाना चाहती है. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता काफी उत्साहित है. चुनाव के बाद जनता व कार्यकर्ता दिवाली मनायेंगे. नेताओं ने रखें विचारपूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि संगठन से बड़ा कोई नहीं होता. पार्टी कार्यकर्ता मेरूदंड होते है. बूथ कार्यकर्ता ही किसी भी दल के मुख्य नायक होते है. झारखंड में भाजपा का विकल्प नहीं है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को कई टिप्स भी दियेपूर्व मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि भाजपा छोड़ किसी दल में कार्यकर्ता नहीं है. अन्य पार्टी में सिर्फ नेताओं की भीड़ है. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, हरियाणा झांकी है, झारखंड व कश्मीर अभी बाकी है. भाजपा के आगे सभी दलों का सफाया हो गया.भाजपा प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने कहा कि सपनों का झारखंड बनाना है. संगठन को मजबूत करना और सभी को जिम्मेवारी का निवर्हन करना है. बूथ कमेटी पर सारी जबावदेही है. हरेक कार्यकर्ता पर जिम्मेमवारी है. भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष डॉ सूर्यमणि सिंह ने कहा कि झारखंड में जनता बदलाव को तैयार है. विस चुनाव में भाजपा पूरे प्रदेश में ऐतिहासिक जीत दर्ज करायेंगी. वरीय नेता श्यामनारायण दुबे ने कहा कि भाजपा की पूंजी कार्यकर्ता है. आगामी विस चुनाव में जनता पूर्ण बहुमत देगी. लोगों ने संकल्प कर लिया है. जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने भाजपा को नरेंद्र मोदी का कुशल नेतृत्व मिला. पूरे विश्व में भारत का सर ऊंचा हुआ है. डालटनगंज विस प्रभारी सह प्रदेश समिति सदस्य मुकेश निरंजन सिन्हा ने कहा कि झारखंड की जनता कांग्रेस मुक्त शासन चाहती है. भाजपा प्रदेश में बेहतर व कुशल नेतृत्व देगी. नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश व राज्य विकसित बनेगा.

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel