बेतला : हाथी ने महिला को पटक कर मार डाला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बरवाडीह/बेतला : बेतला नेशनल पार्क से सटे केड जंगल में सतन यादव की 35 वर्षीया पत्नी सुषमा देवी को हाथी द्वारा पटक कर मार दिये जाने के विरोध में बुधवार को मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चार घंटे तक बेतला गारू मार्ग को जाम कर दिया. जाम के तीन घंटे के बाद पलामू […]
विज्ञापन
बरवाडीह/बेतला : बेतला नेशनल पार्क से सटे केड जंगल में सतन यादव की 35 वर्षीया पत्नी सुषमा देवी को हाथी द्वारा पटक कर मार दिये जाने के विरोध में बुधवार को मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चार घंटे तक बेतला गारू मार्ग को जाम कर दिया. जाम के तीन घंटे के बाद पलामू टाइगर रिजर्व के एसीएफ शांति प्रकाश खेस पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया. उन्होंने कहा कि विभागीय प्रावधान के तहत मुआवजा दिया जायेगा.इसके बाद जाम हटाया गया. इस बीच सुबह 7:30 से 11:30 तक चार घंटा सड़क जाम रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










