ePaper

मेदिनीनगर : फिर गरीब की मौत के बाद ही पहुंची सरकारी मदद

Updated at : 20 Jan 2020 8:16 AM (IST)
विज्ञापन
मेदिनीनगर : फिर गरीब की मौत के बाद ही पहुंची सरकारी मदद

परिजन को पेंशन व आवास की सुविधा तो मिली, लेकिन… मेदिनीनगर : पाठक पगार के मौली भुइयां की मौत के बाद रविवार को उनके घर सरकारी सहायता पहुंच गयी. यह ठीक वैसे ही हुआ, जैसे चतरा की कुंदा पंचायत निवासी एतु गंझू के साथ हुआ था. तीन महीने से गंभीर रूप से बीमार एतु गंझू […]

विज्ञापन

परिजन को पेंशन व आवास की सुविधा तो मिली, लेकिन…

मेदिनीनगर : पाठक पगार के मौली भुइयां की मौत के बाद रविवार को उनके घर सरकारी सहायता पहुंच गयी. यह ठीक वैसे ही हुआ, जैसे चतरा की कुंदा पंचायत निवासी एतु गंझू के साथ हुआ था.

तीन महीने से गंभीर रूप से बीमार एतु गंझू की खबर जब प्रभात खबर में प्रकाशित हुई, तो सरकारी अमला सक्रिय हुआ और उसके इलाज की व्यवस्था लेकर उसके घर पहुंचा. लेकिन तब तक एतु की मौत हो चुकी थी. इधर, प्रभात खबर में 19 जनवरी के अंक में मौली भुइयां की मौत की खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद पलामू जिला प्रशासन के अधिकारी सक्रिय हुए और उसके परिजनों के पास सहायता लेकर पहुंचे. गौरतलब है कि पलामू के तरहसी प्रखंड के पाठक पगार में शनिवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.

वृद्धापेंशन व आवास की आस में मौली अपनी पत्नी शनिचरी देवी के साथ हाथ में आवेदन लिए कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था. कार्यक्रम स्थल से सौ मीटर दूर बीमार मौली गिर पड़ा और उसकी मौत हो गयी. मालूम हो कि मौली भुईयां का इकलौता बेटा अरविंद राम पंजाब में रहकर मजदूरी करता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola