अौरंगा व कोयल नदी का संगम है केचकी

बेतला : पलामू प्रमंडल के लातेहार जिला अंतर्गत बेतला नेशनल पार्क से सटे केचकी का संगम पर्यटकों का काफी पसंदीदा स्थल है. यही कारण है कि यहां बड़ी संख्या में लोग अपने मित्रों व परिजनों के साथ छुट्टियां में पहुंचते हैं. यहां की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि एक ओर से लहराती – बलखाती […]
बेतला : पलामू प्रमंडल के लातेहार जिला अंतर्गत बेतला नेशनल पार्क से सटे केचकी का संगम पर्यटकों का काफी पसंदीदा स्थल है. यही कारण है कि यहां बड़ी संख्या में लोग अपने मित्रों व परिजनों के साथ छुट्टियां में पहुंचते हैं. यहां की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि एक ओर से लहराती – बलखाती आ रही औरंगा नदी तो दूसरी तरफ कल-कल ध्वनि करती आ रही कोयल नदी का मिलन होता है.
जिस जगह पर दोनों नदियां आकर मिलती है, वहां का दृश्य काफी रोमांचकारी होता है.इस संगम स्थल की लोकेशन ,खूबसूरती के हर एक मामले में बेजोड़ है. यहां जो कोई भी आता है, वह घंटों समय बिताने के बावजूद भी वापस लौटना नहीं चाहता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




