22.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

पश्चिम बंगाल में सुबह छाया रहेगा घना कोहरा, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Fog Warning: मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल में रविवार सुबह घना कोहरा छाये रहने की चेतावनी दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कई और राज्यों में भी घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. कहा गया है कि उत्तर बंगाल में अभी अगले कई दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि, दक्षिण बंगाल में 2-3 दिन में तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी. बंगाल में सबसे कम न्यूनतम तापमान कहां रहा, यहां पढ़ें.

Fog Warning : पश्चिम बंगाल में प्रचंड ठंड के बीच रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहेगा. कुछ जगहों पर बहुत घना कोहरा भी रह सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है. मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिम बंगाल समेत देश के कई राज्यों में कुछ जगहों पर घना से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है. ऐसे इलाकों में लोगों को वाहन चलाने में सावधानी बरतनी चाहिए.

Fog Warning : इन राज्यों में भी घने कोहरे का अलर्ट

आईएमडी ने कहा है कि असम और मेघालय, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं घना कोहरा छाया रहेगा. अरुणाचल प्रदेश, बिहार, पूर्वी मध्यप्रदेश, जम्मू क्षेत्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के सब-हिमालयन इलाके और सिक्किम एवं उत्तराखंड में 28 दिसंबर को सुबह में घना कोहरा छाया रहेगा.

सबसे सर्द जगह दार्जिलिंग, तापमान 5.8 डिग्री

मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में अगले कुछ दिनों तक ठंड का दौर जारी रहेगा. न्यूनतम तापमान में फिलहाल किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है. पिछले 24 घंटे के दौरान दार्जिलिंग राज्य में सबसे ठंडी जगह रही. यहां का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस था.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर बंगाल में न्यूनतम तापमान में नहीं होगा बड़ा बदलाव

मौसम विभाग ने कहा है कि रविवार को राजधानी कोलकाता में सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा. उत्तर बंगाल के जिलों में अगले एक सप्ताह तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, जबकि दक्षिण बंगाल के जिलों में अगले 4 दिनों तक स्थिति यथावत बनी रहेगी.

Fog Warning West Bengal Imd Update
घने कोहरे में लाइट जलाकर आगे बढ़ते मोटरसाइकिल सवार.

दक्षिण बंगाल में 3 दिन में बढ़ेगा तापमान

इसके बाद के 3 दिन में दक्षिण बंगाल में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है. इतना ही नहीं, अगले 2 दिन तक दक्षिण बंगाल और अगले 5 दिन तक उत्तर बंगाल में सुबह के समय ‘हल्का से मध्यम कोहरा’ छाया रहेगा. अगले एक सप्ताह तक पूरे राज्य में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा.

बंगाल में कहां, कितना रहा न्यूनतम तापमान

शहर का नामन्यूनतम तापमान
अलीपुरद्वार08.0 डिग्री सेल्सियस
कलिम्पोंग09.5 डिग्री सेल्सियस
श्रीनिकेतन09.7 डिग्री सेल्सियस
बांकुड़ा09.9 डिग्री सेल्सियस
कोलकाता12.8 डिग्री सेल्सियस
स्रोत : आईएमडी

इसे भी पढ़ें

Bengal Ka Mausam: बंगाल में सबसे सर्द जगह दार्जीलिंग, देखें कितना रहा तापमान

Mithilesh Jha
Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवरेज करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है। मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel