पलामू : घरेलू विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Sep 2019 10:17 PM
प्रतिनिधि बिश्रामपुर (पलामू) घरेलू विवाद में पति ने तेजधार हथियार से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. घटना उंटारी रोड थाना क्षेत्र के जोगा गांव की है. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. घटना शनिवार रात्रि आठ बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार जोगा […]
प्रतिनिधि बिश्रामपुर (पलामू)
घरेलू विवाद में पति ने तेजधार हथियार से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी. घटना उंटारी रोड थाना क्षेत्र के जोगा गांव की है. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. घटना शनिवार रात्रि आठ बजे की है. मिली जानकारी के अनुसार जोगा गांव निवासी मुखलाल साव का अपनी पत्नी कुसुम देवी (55) के साथ किसी बात पर तू-तू, मैं-मैं हो गयी.
बाद में दोनों में झगड़ा भी शुरू हो गया. गुस्सा में मुखलाल साव ने तेजधार हथियार से अपनी पत्नी कुसुम देवी पर वार कर दिया. जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. ग्रामीणों ने घटना के बारे में मुखिया नन्दू चौधरी को बताया.
मुखिया नन्दू चौधरी ने तत्काल इसकी सूचना उंटारी पुलिस को दी. पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर आरोपी पति मुखलाल साव को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मृतका का शव भी अपने कब्जे में ले लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










