ePaper

2500 शौचालय निर्माण लंबित

Updated at : 18 Jul 2019 4:41 AM (IST)
विज्ञापन
2500 शौचालय निर्माण लंबित

छतरपुर/पलामू : उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि के निर्देश के आलोक में छतरपुर एसडीओ नरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने शौचालय निर्माण कार्य की समीक्षा की. इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण कार्य में एक माह की प्रगति की समीक्षा की गयी. बैठक में बताया गया कि छतरपुर प्रखंड में एसबीएम के तहत 14 […]

विज्ञापन

छतरपुर/पलामू : उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि के निर्देश के आलोक में छतरपुर एसडीओ नरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने शौचालय निर्माण कार्य की समीक्षा की. इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण कार्य में एक माह की प्रगति की समीक्षा की गयी. बैठक में बताया गया कि छतरपुर प्रखंड में एसबीएम के तहत 14 हजार शौचालय बनाने का लक्ष्य निर्धारित है.

पिछले माह लक्ष्य के विरुद्ध 5200 इकाई लंबित थी. समीक्षा बैठक में पाया गया कि अब तक 2500 यूनिट शौचालय का निर्माण नहीं हो पाया है. प्रखंड के चीरू, कवल, दिनादाग, हुलसम, मुनकेरी, मुरुमदाग में शौचालय निर्माण की प्रगति खराब पायी गयी. इस मामले में एसडीओ ने कनीय अभियंता को स्थिति स्पष्ट करने को कहा है. बैठक में मुखिया ने बताया कि विनोद यादव नाम का ठेकेदार राशि लेने के बाद भी शौचालय का निर्माण नहीं कराया.

इस मामले को एसडीओ ने गंभीरता से लिया और एसडीपीओ को फोन कर शौचालय नहीं बनाने वाले के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा. बैठक में शौचालय की उपयोग के बारे में भी जानकारी ली गयी. बैठक में जिला समन्वयक, प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक, सोशल मोबलाइजर, मुखिया व कनीय अभियंता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola