बहन सुभद्रा व भाई बलभद्र के साथ मौसीबाड़ी पहुंचे भगवान जगन्नाथ

Updated at : 05 Jul 2019 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
बहन सुभद्रा व भाई बलभद्र के साथ मौसीबाड़ी पहुंचे भगवान जगन्नाथ

मेदिनीनगर : इस्कॉन संस्था द्वारा पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में पहली बार भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया. पुलिस लाइन रोड स्थित हरे कृष्ण निवास में महोत्सव का आयोजन हुआ है. गुरुवार की सुबह पूजा अर्चना के बाद दोपहर दो बजे भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा शुरू हुई. इस्कॉन संस्था के सदस्यों ने […]

विज्ञापन

मेदिनीनगर : इस्कॉन संस्था द्वारा पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में पहली बार भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का आयोजन किया गया. पुलिस लाइन रोड स्थित हरे कृष्ण निवास में महोत्सव का आयोजन हुआ है. गुरुवार की सुबह पूजा अर्चना के बाद दोपहर दो बजे भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा शुरू हुई.

इस्कॉन संस्था के सदस्यों ने भगवान जगन्नाथ स्वामी, बहन सुभद्रा व भाई बलभद्र के विग्रह को सुसज्जित रथ पर विराजमान किया. इसके बाद रथयात्रा का उदघाटन राज्य के पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, मेदिनीनगर नगर निगम की मेयर अरुणा शंकर, डिप्टी मेयर राकेश कुमार सिंह उर्फ मंगल सिंह एवं डीएसपी भोला प्रसाद सिंह ने किया. अतिथियों ने भगवान जगन्नाथ स्वामी की पूजा के बाद आरती की.
दिल्ली से आये मुख्य वक्ता इस्कॉन के डॉ केश्वानंद दास ने रथयात्रा महोत्सव की महिमा का बखान किया. कहा कि भगवान जगन्नाथ स्वामी बड़े ही कृपालु है. जगत के प्राणियों को दर्शन लाभ देकर उन्हें कृतार्थ करने के लिए स्वयं मंदिर से बाहर आते हैं. भगवान की यही लीला भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा के नाम से प्रसिद्ध है. वैदिक शास्त्रों के अनुसार जो श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ स्वामी का रथ खींचते हैं या रथयात्रा में शामिल होते हैं उन्हें अप्रत्याशित आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होता है.
रथयात्रा महोत्सव में काफी संख्या में श्रद्धालु महिला- पुरुष शामिल थे. इसके अलावा इस्कॉन संस्था के देश विदेश से प्रचारक व सदस्य पहुंचे थे. बाजे गाजे के साथ निकली रथयात्रा साहित्य समाज चौक, शहीद भगत सिंह चौक, छहमुहान, कचहरी चौक, रेड़मा चौक, बाइपास रोड, बैरिया चौक, गायत्री मंदिर रोड सुदना, जेलहाता चौक, साहित्य समाज चौक होते हुए वापस हुई.
रथयात्रा के दौरान प्रसाद चढ़ाने व रथ खींचने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी थी. इस्कॉन संस्था की कीर्तन मंडली के सदस्य भगवान जगन्नाथ स्वामी का नृत्य कीर्तन करते चल रहे थे. रथयात्रा महोत्सव के आकर्षण का केंद्र सुसज्जित रथ व भक्तजनों का नृत्य कीर्तन था. भगवान जगन्नाथ स्वामी के जयघोष के साथ वातावरण भक्तिमय हो गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola