बरसाती बीमारी से निबटने को स्वास्थ्य विभाग तैयार

मेदिनीनगर : बरसात के मौसम में डायरिया, सर्पदंश और वायरल फीवर का प्रकोप रहता है. इससे निबटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर रखी है. बीमारी के रोकथाम के लिए पर्याप्त दवा भी उपलब्ध है. पलामू के सिविल सर्जन डॉ जान एफ केनेडी ने बताया कि देखा जाता है कि बरसात के मौसम […]
मेदिनीनगर : बरसात के मौसम में डायरिया, सर्पदंश और वायरल फीवर का प्रकोप रहता है. इससे निबटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर रखी है. बीमारी के रोकथाम के लिए पर्याप्त दवा भी उपलब्ध है. पलामू के सिविल सर्जन डॉ जान एफ केनेडी ने बताया कि देखा जाता है कि बरसात के मौसम में सर्पदंश के मामले अधिक आते हैं.
ग्रामीण इलाकों में लोग तत्काल इलाज के बजाये झाड़फूंक का सहारा लेते हैं. इस कारण सर्पदंश से मौत भी हो जाती है. सर्पदंश के बाद जो इंजेक्शन लगाया जाता है, वह सदर अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. इसलिए इस तरह का कोई भी मामला आये, तो मरीज को लेकर सदर अस्पताल आये न की झाड़फूंक कराये. इसके अलावा प्रखंड मुख्यालय के अस्पताल में भी यह इंजेक्शन उपलब्ध रहे, इसके लिए विभाग को पत्राचार किया गया है.
जल्द ही प्रखंड के अस्पतालों में भी यह इंजेक्शन उपलब्ध करा दिया जायेगा. इसके अलावा डायरिया के रोकथाम के लिए स्लाइन उपलब्ध है. चिकित्सकों को कहा गया है कि वह लोगों को जागरूक भी करें. वायरल फीवर के मामले में अधिक आते है. इसमें इलाज के साथ-साथ लोगों को जागरूक भी किया जायेगा कि बरसात के मौसम में बार-बार न भींगे. इससे वायरल फीवर भी हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










