कोनवाई के लोग चुआं से पानी पीने को विवश
Updated at : 13 Jun 2019 1:27 AM (IST)
विज्ञापन

गर्मी के कारण सूखने लगे हैं जलस्त्रोत दो किमी दूर सेलोग ला रहे हैं पानी पांकी : प्रचंड गरमी व तेज धुप के बीच तेजी से जल स्तर नीचे जा रहा है. इसका असर पलामू जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है. पांकी प्रखंड के कई गांवों में जल संकट […]
विज्ञापन
गर्मी के कारण सूखने लगे हैं जलस्त्रोत
दो किमी दूर सेलोग ला रहे हैं पानी
पांकी : प्रचंड गरमी व तेज धुप के बीच तेजी से जल स्तर नीचे जा रहा है. इसका असर पलामू जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है. पांकी प्रखंड के कई गांवों में जल संकट गहरा गया है. लोग पीने का पानी जुगाड़ कर रहे हैं. ग्रामीण क्षेत्र के लोग दूर दराज से पानी लाने को विवश है.
प्रखंड क्षेत्र की अमानत व अन्य छोटी नदियां पूरी तरह सूख गयी है. जल संकट इतना गहरा गया है कि कुएं भी सूख चुके हैं. पांकी प्रखंड के कोनवाई पंचायत की स्थिति काफी भयावह हो गयी है. अब लोग दो किलोमीटर दूर बनपहाड़ स्थित चुंआड़ी से पानी लाने के लिए विवश हैं. लोगों का कहना है कि लाइफ लाइन कही जाने वाली अमानत नदी का भी जल स्तर इतना नीचे चला गया है कि गहरा चुंआड़ी खोदने पर भी पानी नहीं मिल रहा है.
सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम सिंह, श्याम नारायण प्रजापति, राजकुमार सिंह ने बताया कि जल संकट से लोगों को राहत मिले, इसके लिए कई बार विभागीय पदाधिकारी एवं प्रशासनिक पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया गया है. लेकिन नतीजा शून्य रहा. इस संबंध में इंद्रलाल ओहदार ने कहा कि शीघ्र ही टैंकर द्वारा पेयजलापूर्ति लोगों के बीच करायी जायेगी, ताकि पेयजल संकट से निजात मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




