ePaper

माहवारी के प्रति महिलाएं सोच बदलें : बीडीअो

Updated at : 30 May 2019 12:38 AM (IST)
विज्ञापन
माहवारी के प्रति महिलाएं सोच बदलें : बीडीअो

चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो अभियान के तहत कार्यशाला पांकी : चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो अभियान के तहत बुधवार को पांकी प्रखंड कार्यालय परिसर में कार्यशाला आयोजित की गयी. पांकी बीडीओ इंद्र लाल ओहदार व प्रमुख उर्मिला देवी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया.इस मौके पर श्री ओहदार ने कहा कि किशोरियों को माहवारी के संबंध विशेष […]

विज्ञापन

चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो अभियान के तहत कार्यशाला

पांकी : चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो अभियान के तहत बुधवार को पांकी प्रखंड कार्यालय परिसर में कार्यशाला आयोजित की गयी. पांकी बीडीओ इंद्र लाल ओहदार व प्रमुख उर्मिला देवी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया.इस मौके पर श्री ओहदार ने कहा कि किशोरियों को माहवारी के संबंध विशेष जानकारी दे उनके अंदर के भय को बाहर हटाये.
महावारी एक सामान्य प्रक्रिया है इसके प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है.खासतौर से किशोरियों को सैनेटरी नैपकीन के इस्तेमाल के बारे में सुरक्षित जानकारी दे.उन्होंने आंगनबाड़ी सुपरवाइजर सेविका जल सहिया को पूरे झेत्र में जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया है. चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो अभियान 27 जून तक चलेगा.
उन्होंने कहा कि 10 से 19 वर्ष के किशोरियों में स्वच्छता से संबंधित जानकारी देना है आंगनबाड़ी केंद्र शिक्षण संस्थान व पंचायत सचिवालयों में प्रशिक्षण द्वारा किशोरियों को महावारी के संबंध में जानकारी दी जायेगी. मौके पर प्रमुख उर्मिला देवी ब्लॉक कॉर्डिनेटर मो अजहर आंगनबाड़ी सुपरवाइजर अंजू गुप्ता, रंजना यादव, सेविका अनिता देवी अमला देवी सुनिता देवी सहित कई लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola