हत्याकांड का हुआ खुलासा, पति सहित तीन आरोपी हुए गिरफ्तार

मेदिनीनगर : चैनपुर थाना क्षेत्र के चेड़ाबार गांव में 12 मार्च की रात हुई एक विवाहिता फुलटुन देवी की हत्या में शामिल उसके पति सहित सभी तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पलामू के पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में पूरे मामले की जानकारी दी. बताया कि पुलिस […]
मेदिनीनगर : चैनपुर थाना क्षेत्र के चेड़ाबार गांव में 12 मार्च की रात हुई एक विवाहिता फुलटुन देवी की हत्या में शामिल उसके पति सहित सभी तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पलामू के पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में पूरे मामले की जानकारी दी.
बताया कि पुलिस ने फुलटुन देवी की हत्या के मामला का उदभेदन करते हुए इसमें शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एसपी श्री माहथा ने बताया कि मृतका फुलटुन के पिता नंदू सिंह ने बेटी की हत्या के मामले में अपने दामाद सतबरवा के दुलसुमा निवासी संजय सिंह एवं उसके दो दोस्त के खिलाफ चैनपुर थाना में मामला दर्ज कराया था. इसके आधार पर चैनपुर पुलिस ने आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही थी.
चैनपुर पुलिस ने हत्या के आरोपी मृतका के पति संजय सिंह एवं उसके दोस्त सदर थाना क्षेत्र के जमुने निवासी इंद्रदेव सिंह एवं रमकंडा थाना क्षेत्र के तेतरडीह निवासी इंद्रदेव प्रसाद उर्फ गुड्डू साव को गिरफ्तार किया है. एसपी ने बताया कि इन लोगों का आपराधिक इतिहास रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




