दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप की व्यवस्था
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Mar 2019 12:57 AM
मेदिनीनगर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि के निर्देश के आलोक में पलामू जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर विशेष तैयारी में जुट गयी है. पलामू लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने को लेकर जिला प्रशासन प्रयत्नशील है. इसके लिए मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान चलाया […]
मेदिनीनगर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि के निर्देश के आलोक में पलामू जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर विशेष तैयारी में जुट गयी है. पलामू लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने को लेकर जिला प्रशासन प्रयत्नशील है. इसके लिए मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है.
स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों में चुनाव पाठशाला का गठन कर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इधर मतदान केंद्रों पर विशेष व्यवस्था की जा रही है.दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा का भी ख्याल रखा जा रहा है. दिव्यांग मतदाताओं को मतदान करने में कोई कठिनाई नहीं हो इसके लिए उपायुक्त के निर्देश के आलोक में मतदान केंद्रों पर रैंप की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










