बाइक की डिक्की से 30 हजार की चोरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Mar 2019 12:47 AM
छतरपुर : गुरुवार छतरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में खड़ी बाइक के डिक्की को तोड़ कर अज्ञात चोरों ने डिक्की में रखे 30 हजार रुपये की चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार पारा शिक्षक अविनाश चौहान उर्फ गुंजन सिंह प्रखंड परिसर में बाइक खड़ा कर बीडीओ से मिलने गये थे. जब वे बाहर निकले तो देखा […]
छतरपुर : गुरुवार छतरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में खड़ी बाइक के डिक्की को तोड़ कर अज्ञात चोरों ने डिक्की में रखे 30 हजार रुपये की चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार पारा शिक्षक अविनाश चौहान उर्फ गुंजन सिंह प्रखंड परिसर में बाइक खड़ा कर बीडीओ से मिलने गये थे. जब वे बाहर निकले तो देखा की बाइक का डिक्की टूटा हुआ है और उसमें रखे रुपये गायब है.
अविनाश ने बताया कि आज ही वह वनांचल ग्रामीण बैंक से तीस हजार की निकासी किये थे. वह बीएलओ का कार्य कर रहे है.आवश्यक कार्य से लेकर वह बीडीओ से मिलने गये थे. बीडीओ के चेंबर से निकलने पर उन्होंने देखा की उनका बाइक के डिक्की को तोड़ कर किसी ने पैसे निकाल लिये है. इसकी सूचना मिलने पर प्रशिक्षु आइपीएस सह छतरपुर थाना प्रभारी विनीत कुमार ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
उन्होंने बताया कि प्रखंड परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरो की तस्वीर कैद हो गयी है. सीसीटीवी कैमरा में एक पलसर से दो युवक आकर एक युवक बाइक पर सवार है जबकि दूसरा युवक डिक्की को तोड़कर पैसा निकालकर फरार हुआ है. उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले का उदभेदन कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










