बदले स्वरूप में नजर आयेंगी शहर की कई चहारदीवारियां

मेदिनीनगर : स्वच्छता के मामले में मेदिनीनगर की अलग पहचान हो, इसके लिए अभियान चलेगा. इसके तहत बड़े शहरों के तर्ज पर सड़कों के किनारे की चहारदीवारी को सजाने का काम किया जायेगा. हाल के दिनों में दीवारों में बेहतर पेंटिंग के जरिये सजाने का कंस्पेट आया है. बड़े महानगर मुंबई, इंदौर के साथ-साथ वैसे […]
मेदिनीनगर : स्वच्छता के मामले में मेदिनीनगर की अलग पहचान हो, इसके लिए अभियान चलेगा. इसके तहत बड़े शहरों के तर्ज पर सड़कों के किनारे की चहारदीवारी को सजाने का काम किया जायेगा. हाल के दिनों में दीवारों में बेहतर पेंटिंग के जरिये सजाने का कंस्पेट आया है. बड़े महानगर मुंबई, इंदौर के साथ-साथ वैसे शहर जो स्वच्छता के मामले में बेहतर किये हैं.
वहां इस तरह का प्रयोग किया गया है. इसलिए मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में भी यह प्रयोग किया जा रहा है. इसके लिए झारखंड, छत्तीसगढ़ व मुंबई के दक्ष कलाकारों को आमंत्रित किया गया है, जो चहारदीवारी को सजा कर शहर को एक नया स्वरूप देंगे. शहर को सजाने का यह अवधारणा मेयर अरुणा शंकर का है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




