आतंकी घटना का विरोध, आज पाटन बंद

पाटन : कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के दौरान शहीद जवानों के सम्मान में और आतंकवाद को मिटाने की मांग को लेकर लोगों ने जुलूस निकाला. पाटन प्रखंड के सुठा गांव से जुलूस निकला. इसमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया. जुलूस में शामिल लोग शहीदों अमर रहे और पाकिस्तान मुर्दाबाद के […]
पाटन : कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के दौरान शहीद जवानों के सम्मान में और आतंकवाद को मिटाने की मांग को लेकर लोगों ने जुलूस निकाला. पाटन प्रखंड के सुठा गांव से जुलूस निकला. इसमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया. जुलूस में शामिल लोग शहीदों अमर रहे और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे. जुलूस गांव का भ्रमण करते हुए किशुनपुर पहुंचा और सभा में तब्दील हो गया. लोगों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला दहन किया .
लोगों ने केंद्र सरकार से आतंकवाद के खात्मा के लिए पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. मौके पर मुखिया लक्ष्मण राम, आशिक मियां ,सलीम मियां ,अकबर मियां मनोज चौधरी ,विनोद कुमार द्विवेदी ,अशोक कुमार द्विवेदी ,वसंत चौधरी ,शैलेश मेहता सहित कई लोग मौजूद थे .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










