कांग्रेस की देश बचाओ रैली15को

लेस्लीगंज : लोकसभा चुनाव को लेकर राज्य में प्रस्तावित महागठबंधन में शामिल झामुमो, झाविमो व राजद के बाद अब कांग्रेस भी पलामू में अपना दम दिखायेगी. तय कार्यक्रम के अनुसार 15 फरवरी को मेदिनीनगर में देश बचाओ रैली निकाली जायेगी. रैली की सफलता को लेकर शुक्रवार को लेस्लीगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी के […]
लेस्लीगंज : लोकसभा चुनाव को लेकर राज्य में प्रस्तावित महागठबंधन में शामिल झामुमो, झाविमो व राजद के बाद अब कांग्रेस भी पलामू में अपना दम दिखायेगी. तय कार्यक्रम के अनुसार 15 फरवरी को मेदिनीनगर में देश बचाओ रैली निकाली जायेगी. रैली की सफलता को लेकर शुक्रवार को लेस्लीगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी के विधायक देवेंद्र सिंह उर्फ बिट्टू सिंह के आवास पर हुई.
अध्यक्षता पार्टी के वरीय जिला उपाध्यक्ष तारकेश्वर पासवान ने की. बैठक में बताया गया कि शिवाजी मैदान में यह रैली होनी है. इसमें पांकी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे. तय किया गया कि विधायक श्री सिंह द्वारा पांकी में विकास के जो कार्य किये गये है, उसे आमजनों तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा. बैठक में नंदकिशोर सिंह, कामेश यादव, विदेशी ठाकुर, शमीम खलीफा, फिरोज अंसारी, शत्रुघ्न आजाद, मदन तिवारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




