प्रतिवर्ष हो शिक्षक पात्रता परीक्षा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Feb 2019 6:01 AM
मेदिनीनगर : पांकी विधायक देवेंद्र सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने प्रतिवर्ष शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने की मांग की है. इस सवाल को उन्होंने विधानसभा में सत्र के दौरान उठाया है. विधायक ने कहा है कि वर्ष 2016 के बाद से अभी तक शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन नहीं किया जा रहा है. इससे हजारों प्रतिभावान […]
मेदिनीनगर : पांकी विधायक देवेंद्र सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने प्रतिवर्ष शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने की मांग की है. इस सवाल को उन्होंने विधानसभा में सत्र के दौरान उठाया है. विधायक ने कहा है कि वर्ष 2016 के बाद से अभी तक शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन नहीं किया जा रहा है. इससे हजारों प्रतिभावान विद्यार्थी प्रभावित हो रहे हैं.
क्योंकि लोगों के पास डिग्री है, पर परीक्षा नहीं होने से उस डिग्री का लाभ नहीं मिल रहा है. इसलिए यह आवश्यक है कि प्रतिवर्ष राज्य में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) हो. मालूम हो कि सत्र के दौरान विधायक श्री सिंह ने जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों का दूसरे राज्यों की तर्ज पर मानदेय तय करने, लोहरसी में राष्ट्रीयकृत बैंक की स्थापना समेत जनहित के कई मुद्दों को रखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










