मेदिनीनगर पुलिस अनुमंडल के गठन का रास्ता हुआ साफ
Updated at : 08 Feb 2019 2:18 AM (IST)
विज्ञापन

मु्ख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समिति ने की अनुशंसा मेदिनीनगर : मेदिनीनगर पुलिस अनुमंडल के गठन का रास्ता साफ हो गया है. नये पुलिस अनुमंडल/थाना/ओपी के गठन के प्रस्ताव पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसा प्राप्त हो गयी है. कैबिनेट की स्वीकृति के बाद मेदिनीनगर पुलिस अनुमंडल के गठन की […]
विज्ञापन
मु्ख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समिति ने की अनुशंसा
मेदिनीनगर : मेदिनीनगर पुलिस अनुमंडल के गठन का रास्ता साफ हो गया है. नये पुलिस अनुमंडल/थाना/ओपी के गठन के प्रस्ताव पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसा प्राप्त हो गयी है. कैबिनेट की स्वीकृति के बाद मेदिनीनगर पुलिस अनुमंडल के गठन की अधिसूचना जारी होगी. मेदिनीनगर पलामू जिला का मुख्यालय है.
लेकिन यहां अभी तक पुलिस अनुमंडल के रूप में यह अधिसूचित नहीं था. इस बीच कुछ माह पहले पलामू में लेस्लीगंज पुलिस अनुमंडल का गठन किया गया है. लेस्लीगंज पुलिस अनुमंडल की परिधि में पाटन व नावाजयपुर थाना को भी रखा गया था. इसी मामले को लेकर सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक सह छतरपुर विधायक राधाकृष्ण किशोर ने मुख्यमंत्री रघुवर दास को पत्र लिखकर इस निर्णय पर प्रतिवाद जताया था. साथ ही पाटन व नावाजयपुर को लेस्लीगंज अनुमंडल में शामिल होने से आ रही परेशानियों से भी अवगत कराया था.
विधायक श्री किशोर के पत्र मिलने के बाद इस मामले में मुख्यमंत्री श्री दास ने कार्रवाई के लिए लिखा था जिसके बाद उच्च स्तरीय कमेटी ने मेदिनीनगर पुलिस अनुमंडल का गठन कर इसमें पाटन व नावाजयपुर को शामिल करने का प्रस्ताव दिया है. अभी पलामू में लेस्लीगंज व छतरपुर पुलिस अनुमंडल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




