पलामू : अगवा पिता की तलाश में निकले पुत्र की हत्या

Updated at : 22 Jan 2019 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
पलामू : अगवा पिता की तलाश में निकले पुत्र की हत्या

पलामू : मनातू थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव के सुगियातरी टोला के अमरेश उरांव की गला रेत कर हत्या कर दी गयी. उसका शव मंगलवार को मुकुंदपुर गांव के पास अमानत नदी से निकाला गया. अमरेश के पिता सुदेश उरांव 15 दिन पहले बालूमाथ (लातेहार) से गायब हो गये थे. इसी बीच 14 जनवरी को […]

विज्ञापन

पलामू : मनातू थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव के सुगियातरी टोला के अमरेश उरांव की गला रेत कर हत्या कर दी गयी. उसका शव मंगलवार को मुकुंदपुर गांव के पास अमानत नदी से निकाला गया. अमरेश के पिता सुदेश उरांव 15 दिन पहले बालूमाथ (लातेहार) से गायब हो गये थे. इसी बीच 14 जनवरी को अमरेश उरांव के मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर यह कहा कि तुम्हारे पिता लेस्लीगंज में हैं. आकर ले जाओ.

उसके बाद वह पिता को लेने निकला. लेकिन वापस नहीं लौटा. अमरेश की मां ने मनातू थाना में मामला दर्ज कराया था. पुलिस छानबीन में जुटी थी. इसी बीच यह पता चला कि नदी में शव गड़ा हुआ है. इस सूचना के आधार पर मनातू थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार के नेतृत्व में पुलिस वहां पहुंची और शव को बरामद किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola