मिथुन राशिफल 16 मार्च 2026: क्या आज सावधानी से मिलेगा फायदा या अचानक आएंगे नए अवसर?
Published by : Shaurya Punj Updated At : 16 Mar 2026 5:17 AM
आज 16 मार्च 2026 का मिथुन राशिफल
Mithun Aaj Ka Rashifal 16 March 2026: मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन कैसा गुजरने वाला है. क्या आज किस्मत आपका साथ निभाएगी. क्या अधूरे काम पूरे होंगे? आइए जानते है ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: से मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.
Mithun Aaj Ka Rashifal 16 March 2026: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम देने वाला है. आपकी राशि में स्थित गुरु आपको ज्ञान देगा. कुम्भ राशि मे विराजमान राहु-मंगल मन में चंचलता लाएंगे. आज आप खुद को कई योजनाओं के बीच उलझा हुआ महसूस कर सकते है. धैर्य के साथ प्राथमिकताओं को तय करना आज आपके लिए जरूरी होगा.
करियर-बिजनेस: बिजनेस में आज जोखिम लेने से बचें. भाग्य स्थान के राहु और मंगल आपकी योजनाओं में अचानक रुकावटें पैदा कर सकते हैं. आज धैर्य बनाए रखें. नौकरी में परिवर्तन की सोच रहे हैं तो आज का दिन शोध करने के लिए अच्छा है. अंतिम निर्णय लेने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लें.
लव लाइफ: प्रेम जीवन में वाणी पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है. बुध और राहु की युति के कारण आपकी कोई बात पार्टनर को गलत लग सकती है. आपसी गलतफहमी को बढ़ने न दें. सीधे संवाद का सहारा लें. शाम के बाद चंद्रमा की स्थिति संबंधों में सुधार लाने में मदद करेगी.
स्वास्थ्य: सेहत में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है कुम्भ राशि के मंगल के प्रभाव से आपको सिरदर्द या रक्तचाप से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है. ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करें. नियमित व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं. आप पूरे दिन खुद को तरोताजा महसूस कर सकें.
सावधानी: यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करें और तेज रफ्तार से वाहन चलाने से बचें, चोट लगने का डर है.
उपाय: पक्षियों को दाना डालें.
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










