ePaper

पलामू : बैंक में जमा करने ले जा रहे थे राशि, अपराधियों ने लूट लिये 9 लाख रुपये

Updated at : 04 Dec 2018 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
पलामू : बैंक में जमा करने ले जा रहे थे राशि, अपराधियों ने लूट लिये 9 लाख रुपये

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर मंगलवार को मेदिनीनगर में भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से अपराधी रुपये भरा बैग लूटकर फरार हो गये. जबकि पुलिस इसे छिनतई की घटना मान रही है. जानकारी के अनुसार लूट की यह घटना जीएलए कालेज के पास हुई. बताया जा रहा है कि फाइनेंस कंपनी का कार्यालय भी जीएलए कालेज के बगल […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर

मंगलवार को मेदिनीनगर में भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से अपराधी रुपये भरा बैग लूटकर फरार हो गये. जबकि पुलिस इसे छिनतई की घटना मान रही है. जानकारी के अनुसार लूट की यह घटना जीएलए कालेज के पास हुई. बताया जा रहा है कि फाइनेंस कंपनी का कार्यालय भी जीएलए कालेज के बगल में ही है.

कंपनी के दो कर्मी उपेंद्र और श्रवण बैंक ऑफ इंडिया में पैसा जमा करने बाइक से आ रहे थे. इसी दौरान जीएलए कॉलेज गेट के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने उनलोगों के पास से रुपये भरा बैंग लूट लिया और फरार हो गये. बैग में लगभग 9 लाख 22 हजार रुपये थे. वह पैसा कंपनी का था.

भारत फाइनेंस कंपनी स्वयं सहायता समूह बनाकर महिलाओं को ऋण मुहैया कराती है. साथ ही जो पैसे की रिकवरी होती है उसे बैंक में जमा कराया जाता है. कंपनी का खाता रेड़मा के बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में है. रिवकवी का ही 9 लाख 22 हजार रुपये लेकर कर्मी आ रहे थे इसी दौरान लूट हुई.

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस निरीक्षक तरुण कुमार, शहर थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे. दोनों कर्मियों से पूछताछ की. थाना प्रभारी श्री मिश्रा कहना है कि जल्द ही इस पूरे मामले का उदभेदन कर लिया जायेगा. यह छीनतई की घटना है. ऐसा लगता है कि पैसा छीनने वाले फाइनेंस कंपनी के कर्मियों की गतिविधियों से पूरी तरह से वाकिफ थे. कर्मियों से भी जानकारी ली जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola