ePaper

जनहित को ध्यान में रख कर हो रहा विकास कार्य

Updated at : 19 Nov 2018 1:37 AM (IST)
विज्ञापन
जनहित को ध्यान में रख कर हो रहा विकास कार्य

तरहसी : बजरंग युवा संघ ने तरहसी हाई स्कूल के मैदान में भक्ति जागरण का आयोजन किया. मुख्य अतिथि पांकी विधायक देवेंद्र कुमार सिंह ने इसका उद्घाटन किया. आयोजन समिति के लोगों ने विधायक श्री सिंह को माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया. विधायक श्री सिंह ने कहा कि भक्ति जागरण से समाज में […]

विज्ञापन
तरहसी : बजरंग युवा संघ ने तरहसी हाई स्कूल के मैदान में भक्ति जागरण का आयोजन किया. मुख्य अतिथि पांकी विधायक देवेंद्र कुमार सिंह ने इसका उद्घाटन किया. आयोजन समिति के लोगों ने विधायक श्री सिंह को माला पहनाकर व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया.
विधायक श्री सिंह ने कहा कि भक्ति जागरण से समाज में प्रेम व भाईचारा का वातावरण तैयार होता है. सांस्कृतिक विरासत के विकास के साथ-साथ संरक्षण का अवसर भी मिलता है. भागदौड़ की जिंदगी में संगीत नयी ऊर्जा प्रदान करती है.
उन्होंने कहा कि पांकी विधानसभा क्षेत्र में कई बड़ी योजनाओं का काम तेजी से चल रहा है. गांव के लोगों की आवश्यकता को ध्यान में रखकर विकास की योजना क्रियान्वित की जा रही है. अमानत नदी पर कई जगहों पर पुल निर्माण का काम चल रहा है.
जनता ने उन्हें जो जिम्मेवारी दी है, उसका निर्वह्न वह पूरी निष्ठा के साथ कर रहे है. मौके पर मौके पर तरहसी प्रखंड प्रमुख अमुक प्रियदर्शी, लल्लू सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, अनुप जासवाल, अनुपम सिंह, साकेत सोनी, गेंदू सिंह, प्रिंस सिंह, पिंटु सिंह, विनय कुमार सिंह, उमेश पांडेय, गोपाल सांव, विरेंद्र ठाकुर, नागेन्द्र गोस्वामी, पप्पू पांडेय,चंद्रभूषण आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola