केसीसी ऋण चूककर्ताओं के लिए समझौता योजना शुरू

Updated at : 26 Oct 2018 7:30 AM (IST)
विज्ञापन
केसीसी ऋण चूककर्ताओं के लिए समझौता योजना शुरू

मेदिनीनगर : एसबीआइ के क्षेत्रीय प्रबंधक धीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पलामू व गढवा जिले में केसीसी ऋणचुककर्ताओं को बैंक द्वारा लाभ पहुंचाने के लिए एकमुश्त समझौता योजना शुरू की गयी है. उन्होंने कहा कि केसीसी के ऋणचूककर्ताओं को ब्याज के साथ मूलधन का 50 प्रतिशत राशि माफ कर दिया जायेगा. इसके लिए संबंधित […]

विज्ञापन
मेदिनीनगर : एसबीआइ के क्षेत्रीय प्रबंधक धीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पलामू व गढवा जिले में केसीसी ऋणचुककर्ताओं को बैंक द्वारा लाभ पहुंचाने के लिए एकमुश्त समझौता योजना शुरू की गयी है. उन्होंने कहा कि केसीसी के ऋणचूककर्ताओं को ब्याज के साथ मूलधन का 50 प्रतिशत राशि माफ कर दिया जायेगा. इसके लिए संबंधित बैंक में लाभुक स्वयं बैंक अधिकारियों से मिलें. उन्होंने कहा कि जिन किसानों ने केसीसी लोन लिया है. किसी कारण वश समय पर ऋण की राशि जमा नहीं कर पाया है.
वैसे किसानों को एकमुश्त समझौता योजना के तहत लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि एकमुश्त समझौता योजना के तहत लोन के 50 प्रतिशत राशि जमा कर देते है, तो पुराने लोन को पूरी तरह से खत्म कर दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि 30 दिनों के अंदर पुन: केसीसी लोन ले सकते हैं. आरएम श्री सिंह ने कहा कि ऋणचुककर्ता इस सुनहरे अवसर को नहीं छोड़ें.
निर्धारित समय के अंदर पलामू व गढवा जिले के लाभुक इसका फायदा उठाये. उन्होंने कहा कि लाभुकों को बिचौलियों को दूर रहने के लिए जरूरत है. बिचौलियों के कारण आज लाभुक केसीसी लोन का सही रूप से सदुपयोग नहीं कर पा रहे हैं. सरकार द्वारा कम ब्याज दर पर किसानों को आर्थिक विकास के लिए केसीसी लोन दिया जा रहा है. लेकिन इसका फायदा नहीं उठा पा रहे है. उन्होंने कहा कि लोन खराब होने के बाद भी बैंक ब्याज के साथ मूलधन का 50 प्रतिशत राशि एकमुश्त समझौता योजना के तहत माफ कर रहा है.
इससे बेहतर किसानों को और क्या लाभ मिल सकता है.एकमुश्त समझौता के तहत लोन की राशि वापस करने के बाद प्रमाण पत्र भी दिया जा रहा है, ताकि किसी भी लाभुक को किसी प्रकार की परेशानी नही उठानी पडे. आरएम श्री सिंह ने कहा कि पलामू व गढवा में केसीसी को 70 करोड़ राशि एनपीए हो चुका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola