जनता दरबार में उपायुक्त ने दो दर्जन मामलों पर की सुनवाई, डीएसइ के सहायक निलंबित, लापरवाही व मनमानी की पुष्टि हुई
Updated at : 24 Oct 2018 6:12 AM (IST)
विज्ञापन

मेदिनीनगर : मंगलवार को पलामू उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरी ने साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगों की शिकायतें सुनी. साथ ही उन शिकायतों के निष्पादन के लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. छतरपुर प्रखंड क्षेत्र के आरा राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के सहायक शिक्षक […]
विज्ञापन
मेदिनीनगर : मंगलवार को पलामू उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरी ने साप्ताहिक जनता दरबार में जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगों की शिकायतें सुनी. साथ ही उन शिकायतों के निष्पादन के लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. छतरपुर प्रखंड क्षेत्र के आरा राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के सहायक शिक्षक पूर्णानंद भारती ने उपायुक्त से शिकायत किया कि अंतर जिला स्थानांतरण के लिए डीएसइ कार्यालय में आवेदन दिया गया था.
लेकिन शिक्षा विभाग की स्थापना समिति की बैठक में उस आवेदन को प्रस्तुत नहीं किया गया. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसी ने डीएसइ को तलब किया और पूरे मामले की तहकीकात की. इस मामले में लापरवाही व मनमानी करने वाले डीएसइ कार्यालय के सहायक विनय सिंह को दोषी करार देते हुए डीसी ने निलंबित करने का आदेश दिया.
शहरी क्षेत्र के वार्ड संख्या 29 व 30 की महिलाओं ने नियमित जलापूर्ति नहीं होने की शिकायत की.बताया गया कि शिवाला घाट के पास जो जलापूर्ति की व्यवस्था है, वहां मोटर खराब रहने के कारण जलापूर्ति नहीं हो पा रही है. डीसी ने नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि मोटर की मरम्मत करा कर अविलंब जलापूर्ति शुरू कराया जाये. एक वृद्ध व बीमार व्यक्ति ने बैट्री चालित ट्राइसाइकिल का अनुरोध किया. डीसी ने जिला समाज कल्याण विभाग से इस मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया. वहीं उस बीमार व्यक्ति के इलाज के लिए डॉ जॉनएफ कनेडी को सरकार प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया.
पाटन के गौतम प्रसाद गुप्ता व छतरपुर के रंधीर शर्मा ने छात्रवृत्ति भुगतान व प्रज्ञा केंद्र से जाति व स्थानीय प्रमाण पत्र बनवाने में हो रही परेशानी से अवगत कराया. डीसी ने इस मामले में छात्रवृत्ति भुगतान के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी तथा जाति व स्थानीय प्रमाण पत्र के लिए छतरपुर एसडीओ को निर्देश दिया. तरहसी प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष शंभु प्रसाद व उपाध्यक्ष ने प्रखंड स्तरीय बैठक में विभागीय पदाधिकारियों के अनुपस्थित रहने की शिकायत की. इस मामले में डीसी ने वरीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




