राजद का धरना 25 अक्तूबर को
Updated at : 22 Oct 2018 12:37 AM (IST)
विज्ञापन

मेदिनीनगर : झारखंड प्रदेश को सुखाड़ क्षेत्र घोषित कराने के मांग को लेकर राजद के जिला इकाई 25 अक्तूबर को समाहरणालय परिसर में धरना देगी. यह जानकारी राजद के जिलाध्यक्ष शंकर यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में दी. श्री यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी के निर्देश के आलोक में यह कार्यक्रम रखा गया […]
विज्ञापन
मेदिनीनगर : झारखंड प्रदेश को सुखाड़ क्षेत्र घोषित कराने के मांग को लेकर राजद के जिला इकाई 25 अक्तूबर को समाहरणालय परिसर में धरना देगी. यह जानकारी राजद के जिलाध्यक्ष शंकर यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में दी. श्री यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी के निर्देश के आलोक में यह कार्यक्रम रखा गया है.
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनविरोधी कार्य कर रही है. जनता के हितों से इस सरकार को कोई मतलब नहीं है. बारिश नहीं होने से पलामू सहित पूरे राज्य में सुखाड़ की स्थिति हो गयी है. लेकिन सरकार अभी तक इस पर कोई पहल नहीं कर रही है. विधि व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गया है. आये दिन कुछ न कुछ घटना घट रही है.
रघुवर सरकार केवल पूंजीपतियों व कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर कार्य कर रही है. इस सरकार में भ्रष्टाचार व महंगाई आसमान छू रही है. लेकिन इस पर काबू पाने के बजाये सरकार लोगों को बरगलाने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में राज्य की जनता भाजपा को सबक सिखायेगी.
इस मौके पर युवा राजद के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार भारती, अल्पसंख्यक मोरचा के अध्यक्ष नइमुद्दीन अंसारी, महिला मोरचा के जिलाध्यक्ष चंद्रमा कुमारी, किसान प्रकोष्ठ के अशोक तिवारी, दलित प्रकोष्ठ के पारसनाथ भुइयां, प्रदीप कुमार यादव मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




