बारात से लौट रहे दो बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत

Edited by Akarsh Aniket
Updated:
विज्ञापन

बारात से लौट रहे दो बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन

प्रतिनिधि, छतरपुरथाना क्षेत्र के जपला- छतरपुर मुख्य पथ पर खेंद्रा गांव के सेमर मोड़ के समीप बाइक व बोलोरो की टक्कर हुई. इस घटना में बाइक सवार 22 वर्षीय किशन परहिया की घटनास्थल पर मौत हो गयी. जबकि घायल 29 वर्षीय अनुज कुमार परहिया इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. सूचना मिलने के बाद छतरपुर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया.मृतक अनुज गढ़वा जिला के डंडई थाना क्षेत्र के बौलिया व किशन मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सुआ कौड़िया का रहने वाला था. घटना बुधवार की अहले सुबह करीब पांच बजे की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार किशन परहिया सुआ कौड़िया से छतरपुर थाना क्षेत्र के काला पहाड़ रिश्तेदार के यहां से बारात में शामिल होकर वापस सुआ कौड़िया लौट रहा था.इसी क्रम में सेमर मोड के समीप विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो से सीधी टक्कर हो गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि बोलेरो चालक समेत उसमें सवार लोगों को चोट आयी है. सभी घायलों का इलाज छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल में कराया जा रहा है. अनुज परहिया की गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया. थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि मृतकों के परिजनों द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है. दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो व बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola