पुलिस और अपराधियों के बीच गोलीबारी

पांकी(पलामू) : पांकी थाना क्षेत्र के डंडार कला में मंगलवार की रात करीब 11 बजे अपराधियों व पुलिस के बीच फायरिंग हो गयी. अपराधी अंधेरे का लाभ लेकर भागने में सफल रहे. थाना प्रभारी हरीश पाठक के मुताबिक अपराधियों की पहचान कर ली गयी है, जल्द ही गिरफ्तारी होगी. जानकारी के अनुसार रात करीब 11 […]
पांकी(पलामू) : पांकी थाना क्षेत्र के डंडार कला में मंगलवार की रात करीब 11 बजे अपराधियों व पुलिस के बीच फायरिंग हो गयी. अपराधी अंधेरे का लाभ लेकर भागने में सफल रहे. थाना प्रभारी हरीश पाठक के मुताबिक अपराधियों की पहचान कर ली गयी है, जल्द ही गिरफ्तारी होगी.
जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे डंडार कला में साधु सिंह अपने परिवार के सदस्यों के साथ छत पर सोये हुए थे, इसी दौरान उनके दरवाजा को तोड़ कर अपराधी घर में घुसने का प्रयास कर रहे थे. इसी दौरान साधु सिंह ने पुलिस को फोन किया. सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी श्री पाठक पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे. बताया जाता है कि पुलिस को आता देख अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की. अंधेरे का लाभ उठाकर अपराधी भाग गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




